Uncategorized

आरंभ विंध्य दिव्यांग रत्न सम्मान–2025 का भव्य आयोजन

75 दिव्यांगजनों को किया गया सम्मानित

सतना। आरंभ – युवाओं की एक नई सोच समिति, सतना द्वारा दिव्यांगजनों के सम्मान, सशक्तिकरण एवं उनकी प्रतिभाओं को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से “आरंभ विंध्य दिव्यांग रत्न सम्मान–2025” का भव्य आयोजन टाउन हॉल, सतना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, महापौर योगेश ताम्रकार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी (पालन), भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौभाग्य केसरी एवं कर्नल अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और ऐसे आयोजन सामाजिक समावेशन को मजबूती प्रदान करते हैं। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी शक्ति हैं। डॉ. नंदिता पाठक ने इसे मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। नगर निगम अध्यक्ष  राजेश चतुर्वेदी  ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का यह प्रयास समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करता है।   डॉ. नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का प्रतीक है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकेडमिक चाइल्ड एजुकेशन स्कूल द्वारा गणेश वंदना, आरती सिंह बघेल द्वारा तलवारबाजी तथा CWSN दिव्यांग बालिका छात्रावास एवं परम ज्योति शिक्षा समिति के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, कला, समाजसेवा एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 75 दिव्यांगजनों को “विंध्य दिव्यांग रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक दलों एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। इनव्हील संस्था द्वारा प्रदुमन द्विवेदी को व्हीलचेयर भेंट की गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुशांत सक्सेना ने किया। अंत में संयोजक जयदेव ताम्रकार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संयोजक जयदेव ताम्रकार, संरक्षक सीए सत्यम केसरवानी, संरक्षक शिवेंद्र सिंह, डॉ. क्रांति मिश्रा, उमंग गोयनका, डॉ. ज्ञानेश मिश्रा (डीसीएम), राजेश द्विवेदी, मीनाक्षी सिंह, शिखा सिंह तिवारी, अमर ज्योति संस्था के संरक्षक मनोहर डिगवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरंभ समिति के अध्यक्ष अंकित रॉकी शर्मा, सचिव सूर्य प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष रोहित चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष तुषार केसरवानी, नगर अध्यक्ष राहुल दहिया, सह सचिव पवन कुशवाहा, बलराम यादव, कार्यालय मंत्री हीरालाल त्रिपाठी,प्रवेश गौतम, निखिल गुप्ता, श्रुति शर्मा, रेशा नामदेव, पूर्णिमा वर्मा, सुप्रिया पांडे, मानसिंह, शिवराज दहिया, सानू गुप्ता, निमेष सिंह, ऋषभ, लव कुश साहू, सतीश वर्मा सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close