खेल

सतना की बेटी ने छिंदवाड़ा में जीता सोना, नेशनल कराते चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Written by:Shatrughan singh Published: 11 January 2026 at 17: 19 IST

छिंदवाड़ा में गार्गी और मानस का शानदार प्रदर्शन, स्टेट कराते चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

सतना। छिंदवाड़ा में आयोजित अंडर-21 एवं सीनियर स्टेट कराते चैंपियनशिप में सतना की बेटी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर गार्गी सिंह परिहार तथा जिले के होनहार खिलाड़ी मानस शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाडिय़ों ने इस उपलब्धि के साथ ऑल इंडिया नेशनल कराते चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई अंबुज सिंह बघेल ने बताया कि मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में गार्गी सिंह ने सीआईएसएफ की ट्रेनिंग से अवकाश लेकर हिस्सा लिया और 61 से 68 किलोग्राम वूमेन्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मानस ने सीनियर और अंडर-21 में दिखाया दम
काता इवेंट में 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी अंडर-21 और सीनियर दोनों वर्गों में हिस्सा ले सकते हैं। इसी नियम के तहत मानस शुक्ला ने दोनों वर्गों में भाग लिया। उम्र में बड़े और अनुभवी खिलाडिय़ों से कड़ा मुकाबला करते हुए मानस ने सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, अंडर-21 वर्ग में रजत पदक, तथा टीम काता इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ी
दोनों खिलाडय़िों ने मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि गार्गी सिंह परिहार पहले बीएसएफ में चयनित हुई थीं और वर्तमान में उससे बड़े पद पर सीआईएसएफ में चयनित होकर प्रशिक्षण अवधि में हैं। वहीं मानस शुक्ला आरपीएस एकेडमी के खिलाड़ी हैं और इसी वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य खेल अकादमी में हुआ है। वर्तमान में वे काता कोच पलाश समाधिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वल्र्ड कराते फेडरेशन से मान्यता प्राप्त कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की अधिकृत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाडय़िों ने प्रदेश टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

खेल जगत में खुशी की लहर
गार्गी और मानस की इस उपलब्धि पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैंकी कैला, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी, संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, अनुषा सिंह, सरल बेदी, रितुपर्णा सिंह, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, अभिजीत सिंह, नमन उपाध्याय, अभय सिंह भदोरिया, राहुल सिंह, राणा शमशेर सिंह सहित आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
Close