ताजा ख़बरें

तीन महीने से खुला गड्ढा बना खतरा, कार घुसी — बड़ा हादसा टला

चित्रकूट। नगर परिषद क्षेत्र के कामता वार्ड क्रमांक-01 में सड़क पर पिछले तीन महीनों से खुले पड़े गहरे गड्ढे में सोमवार को  एक कार जा घुसी। हादसा गंभीर था, हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना ने नगर परिषद और संबंधित विभागों की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त गड्ढे की कई बार नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया। रात के समय सड़क सामान्य नजर आती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से खतरा बने रहने के बावजूद न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए, न बैरिकेडिंग की गई और न ही गड्ढा भरा गया। घटना के बाद वार्डवासियों में आक्रोश है।  जनता सवाल उठा रही है कि क्या प्रशासन किसी जनहानि का इंतजार कर रहा है?

Related Articles

Back to top button
Close