ताजा ख़बरें

चित्रकूट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कामतन क्षेत्र में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

सतना।  चित्रकूट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार से शुरू कर दी गई है। मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी की मौजूदगी में अतिक्रमण प्रभारी अनिल तिवारी एवं नगर परिषद के अतिक्रमण अमले द्वारा अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं।

नगर परिषद के अनुसार, कामतन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सड़क और नाली पर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। अतिक्रमणकारियों को नगर परिषद की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

लगातार अनदेखी के चलते बुधवार को नगर परिषद ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर के विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Close