Satna : तेज रफ्तार कार चालक ने 5 लोग को रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप

सतना- मध्यप्रदेश के सतना से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सतना में एक तेज रफ़्तार कार चालक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे लोगों को रौंद दिया। यहां फुटपाथ पर सभी सब्जी लगाने वाले लोग बैठे हुए थे। ऐसे में तेज रफ़्तार से एक युवक कार से आया और सभी को कुचल कर चला गया। इस हादसे ने सभी का दिल दहला दिया। इस हादसे में महिला के साथ 5 लोग घायल हो गए।
वहीं 2 की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। हालांकि कार सवार को लोगों ने पकड़ लिया। साथ ही पुलिस के हवाले उसको कर दिया गया। अब इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। लेकिन हादसे का शिकार हुए लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार सवार के साथ कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने जानकारी निकाली तो कार पन्ना जिले की है। एक किराना व्यापारी इस कार का मालिक है। सतना में व्यापारी कार से किराना लेने आया था। ये मामला सतना के जवाहर चौक का है।
जिस वक्त ये हादसा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। क्योंकि एक दम से कार सवार ने आकर लोगो को कुचल दिया। वो भी एक साथ 5 लोग इसकी चपेट में आगे। रीवा रेफर के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 2 लोगों की हालत अभी काफी ज्यादा नाजुक है। कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन सभी लोगों को रीवा रेफर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है। इनके नाम रामल्छन यादव, संखि खटीक, बेटी चांदनी, महेंद्र बेलदार के साथ 5 लोग है। अभी कार चालक पुलिस की गिरफ्त में है।




