ताजा ख़बरें

कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े के सामने एयरपोर्ट पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खडग़े कल इंदौर आ रहे हैं। वे यहां से सीधे महू में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जाएंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। विधानसभा चुनाव और कांग्रेस के जिला तथा शहर अध्यक्षों को बदले जाने की कवायद के बीच शक्ति प्रदर्शन की संभावना बन गई है। खडक़े राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके समर्थक भी स्वागत के लिए आसपास के जिलों से आएंगे। कल शाम को वे दिल्ली से विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे। वे सीधे महू जाएंगे और संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि खडग़े गांधी के साथ बाबा साहेब के स्मारक पर पहुंचेंगे और वहां माल्यार्पण कर महू में एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश चौकसे ने बताया कि रात को वे वापस इंदौर आ जाएंगे और रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। दूसरे दिन वे विशेष विमान से बड़ौदा रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सभी अनुशासन से पेश आए, इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं को समझाया गया है। इसी दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इंदौर आ रहे हैँ। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता और सरकार के मंत्री भी आ रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के नेताओं के आने की जानकारी भी शहर कांग्रेस को मिली है। वहीं कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सभी कांग्रेस नेता भी आज शाम तक इंदौर पहुंच जाएंगे तो कुछ कल इंदौर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close