धर्म

उतैली स्थित मातृछाया में तीन बच्चों को मिला नया परिवार, गोद लेकर दिया स्नेह और सुरक्षित भविष्य, भावुक पल का साक्षी बना संस्थान

सतना। उतैली स्थित मातृछाया संस्थान में बुधवार को एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब तीन नन्हे बच्चों को गोद लेकर उन्हें नया परिवार, नया सहारा और उज्ज्वल भविष्य प्रदान किया गया। यह अवसर करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण बन गया। इस अवसर पर नगर के महापौर  योगेश कुमार ताम्रकार, जिले के कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस.  मणिकांत माहेश्वरी सहित मातृछाया संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज के लिए प्रेरणास्रोत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और स्नेहपूर्ण परिवार मिलना एक संवेदनशील और सशक्त समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि मातृछाया संस्थान द्वारा किया जा रहा यह प्रयास न केवल बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रहा है, बल्कि समाज में गोद लेने जैसी सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रहा है। अतिथियों ने गोद लेने की प्रक्रिया को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस दिशा में आगे आने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
Close