अपराध

6 स्कूलों के नाम पर फर्जी बिल लगाने वाला संविदाकार गिरफ्तार

फर्जी निर्माण दिखाकर सरकारी राशि हड़पने की कोशिश

सतना। सरकारी स्कूलों के मरम्मत कार्य के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भुगतान लेने की कोशिश करने वाले एक संविदाकार को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छह सरकारी स्कूलों के मरम्मत कार्य के नाम पर फर्जी बिल व कागजात लगाकर सरकारी राशि हड़पने का प्रयास करने का आरोप है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कंचन श्रीवास्तव ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि संबंधित संविदाकार ने स्कूल मरम्मत से जुड़े फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान की मांग की थी।

प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर लगाए
मामले में फरियादी पवन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि संविदाकार सत्यव्रत तिवारी ने योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन की हेराफेरी करने की कोशिश की। जांच में सामने आया कि प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में स्कूल प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे।
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सत्यव्रत तिवारी (35 वर्ष) निवासी ग्राम देवरा, जिला मऊगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close