अपराध

रीवा के युवक पर हथौड़े से जानलेवा हमला, भोपाल में नेताजी हिल्स कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों का तांडव

सतना। कोलार थाना क्षेत्र की नेताजी हिल्स कॉलोनी में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो कारों में सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान युवक की स्कॉर्पियो कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान कुलदीप सिंह पटेल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रीवा जिले के निवासी हैं और वर्तमान में नेताजी हिल्स कॉलोनी में किराये से रहते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे कुलदीप अपनी स्कॉर्पियो (एमपी 17-जेडल 7711) से कॉलोनी की ओर जा रहे थे। उनके साथ कार में एक दोस्त भी मौजूद था। कॉलोनी के पास ही दो कारों में सवार बदमाशों ने आगे-पीछे से स्कॉर्पियो को घेर लिया। स्थिति भांपते ही कुलदीप का साथी मौके से भाग निकला।

इसके बाद बदमाशों ने कुलदीप को कार से बाहर निकालकर हथौड़े से हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। आरोपियों का आक्रोश यहीं नहीं थमा और उन्होंने स्कॉर्पियो पर भी हथौड़े से हमला कर उसे चकनाचूर कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को उनकी मंगेतर और स्थानीय लोगों की मदद से जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि कुलदीप की फरवरी में सगाई और मार्च में शादी तय थी। उनकी होने वाली पत्नी पेशे से दंत चिकित्सक हैं और कॉलोनी में ही रहती हैं।

कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण हमलावरों की पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस के अनुसार कुलदीप के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Back to top button
Close