Uncategorized

कड़ाके की ठंड में बेघरों का सहारा बना मुख्यमंत्री आश्रय स्थल

सीएमओ के निर्देश पर चित्रकूट में चला विशेष मानवीय अभियान

सतना। शासन के निर्देशों के अनुपालन में भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा एक विशेष मानवीय अभियान चलाया गया। मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी के निर्देशन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर निराश्रित एवं बेघर लोगों को मुख्यमंत्री आश्रय स्थल तक पहुंचाया गया। इस दौरान सडक़ों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से ठिठुरते मिले निराश्रितों को सुरक्षित आश्रय स्थल ले जाया गया। साथ ही उन्हें रात्रि विश्राम के लिए प्रेरित किया गया, ताकि कड़ाके की ठंड के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। नगर परिषद सीएमओ ने बताया कि ठंड के मौसम में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। प्रशासन की इस पहल से बेघर लोगों को राहत मिली है और मुख्यमंत्री आश्रय स्थल उनके लिए सुरक्षित सहारा साबित हो रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close