चित्रकूट में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक, विधायक ने प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश

चित्रकूट क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों में निरंतर भ्रमण के पश्चात चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के 30 हायर सेकेंडरी एवं 18 हाई स्कूल के प्राचार्यों तथा शासकीय माध्यमिक शालाओं के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक मझगवा जनपद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विधायक ने निर्धारित एजेंडे के अनुसार बिंदुवार चर्चा करते हुए विद्यालयों की समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पठन-पाठन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और परीक्षा परिणामों में सुधार पर विशेष जोर दिया। विधायक गहरवार ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता ही क्षेत्र के भविष्य की नींव है, इसलिए सभी प्राचार्य एवं शिक्षक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, जिला परियोजना समन्वयक श्री विष्णु त्रिपाठी, बीओ, बीआरसी सहित शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


