‘सेमरिया जगन्नाथ वासी में क्रिकेट का रोमांच’, “अभिषेक” की तूफानी 86 रन की पारी, सेमरिया ने छुलहा को दी शिकस्त
नगर परषिद अध्यक्ष साधना पटेल ने किया शुभारंभ

सतना। चित्रकूट (यूपी) के सेमरिया जगन्नाथ वासी गांव में श्रवण कुमार पटेल द्वारा आयोजित 14-14 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ग्रामीण अंचल में खेल का उत्साह देखते ही बन रहा है।

नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने किया शुभारंभ
टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के जरिए अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया। आयोजक श्रवण कुमार पटेल ने सभी अतिथियों और खेल प्रेमियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदीप पटेल, आदित्य पटेल, भगवानदीन पटेल उर्फ छोटू, प्रखर पटेल, मुकेश पटेल (समाजसेवी), अजय टाइगर, रोहित पटेल, रामसोहावन पटेल, छोटइया पटेल, कन्हैया पटेल, धर्मेंद्र पटेल, आशीष गर्ग (कोटेदार), मयंक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सहयोगियों का विशेष योगदान
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आशीष शुक्ला और विनोद पाण्डेय का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से ही ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियां मजबूती पाती हैं।

पहले दो मुकाबले
पहले दिन घुरेटनपुर और बरूई के बीच खेले गए मैच में घुरेटनपुर ने जीत दर्ज की। दूसरे दिन सेमरिया बी टीम और बालापुर के बीच मुकाबले में बालापुर की टीम विजयी रही।

सेमरिया 31 रनों से विजयी
तीसरे दिन शनिवार को सेमरिया और छुलहा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। सेमरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक त्रिपाठी ने मात्र 37 गेंदों में नाबाद 86 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें आकर्षक चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छुलहा की टीम 150 रन पर सिमट गई और सेमरिया ने 31 रनों से शानदार जीत दर्ज की। सेमरिया की ओर से सोनू ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अभिषेक त्रिपाठी को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल (सत्यांश होटल) एवं भगवानदीप पटेल उर्फ छोटू (नपा कर्माचारी) द्वारा उन्हें नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विमल पटेल (सीआरपीएफ), संतोष पटेल लालापुर, कन्हैला पटेल उपस्थित रहें। हजारों की संख्या में दर्शकों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य गांव के बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ना है।




