अपराध

मारपीट कर बस लूटी, पुलिस घेराबंदी में बरामद

रीवा। बुधवार को रीवा में बस लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। दबंगों ने बस चालक के साथ मारपीट कर बस लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही सतना पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर बस को बरामद कर लिया, हालांकि आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, बस कुछ दिन पहले ही न्यायालय के आदेश पर बस मालिक संतोष तिवारी को सुपुर्द की गई थी। आरोप है कि उनकी 9 बसों का संचालन रीवा निवासी दर्शन सिंह परिहार द्वारा कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से किया जा रहा था। इसी मामले में अब तक तीन बसें कोर्ट के आदेश से संतोष तिवारी को वापस दिलाई जा चुकी हैं।

बताया गया है कि संतोष तिवारी बस की मरम्मत कराकर उसे केसरवानी के यहां से ले जा रहे थे। मरम्मत के बाद चालक एक दुकान पर बस में हवा डलवा रहा था, तभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और बस लेकर फरार हो गए। इस दौरान चालक से करीब 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन भी छीन ली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के दबाव में आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित बगहा रेलवे साइडिंग के पास बस छोड़कर भाग निकले। सिविल लाइन थाना टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि बस जब्त कर ली गई है। मामले की रिपोर्ट रामपुर बघेलान थाने में दर्ज है और आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
Close