अटरा हत्याकांड: फरार ईनामी आरोपी सरपंच पति का भाई गिरफ्तार
आपसी रंजिश को लेकर 11 लोगों ने की थी हत्या, 1० आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

सतना, नागौद पुलिस ने ग्राम अटरा में किसान की हत्या के मामले में फरार ईनामी आरोपी सरपंच पति के भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर उसको न्यायालय में पेस किया जहां से उसे जेल भ्ोज दिया गया। इधर वारदात में शामिल एक आरोपी की तलाश में छापेमार कार्यवाही कर रही है। नागौद थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि अटरा निवासी 45 वर्षीय द्बारिका सिह की हत्या के मामले में गुरुवार की दरमियानी रात्रि मुख्य आरोपी सरपंच पति पंकज सिंह के भाई अमित सिह उर्फ सावेन्द्र सिंह पिता रावेन्द्र सिह पेटल उम्र 29 वर्ष निवासी अटरा चौकी पोडी थाना नागौद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक द्बारा तकरीबन 1० हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व में मुख्य आरोपी पंकज सिंह, इसका भाई अमित सिह, खुशीराम सिह, कुशमेन्द्र सिह, लवकुश सिह उर्फ हरिया, अनिल सिह, कुन्जीलाल सिह, रामदुलारे सिह, संदीप सिह सभी निवासी ग्राम अटरा और हर्षित सिह निवासी डुडहा थाना नागौद में गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अंकित सिंह की तलाश में पुलिस छापेमार कार्यवाही कर रही थी।
ये है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी सरपंच पति पंकज सिह के पास दो हार्वेस्टर है, जबकि मृतक द्बारिका सिह किरायें से हार्वेस्टर लेकर फसलों की कटाई कराता था। फसलों की कटाई को लेकर आरोपी पंकज सिह और द्बारिका सिह पटेल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। 26 दिसम्बर 2०25 की रात्रि तकरीबन 1० बजे द्बारिका सिह, भतीजे प्रहलाद सिह उर्फ शंखू पिता कंछेदीलाल सिह पटेल उम्र 36 साल के साथ मुडहा खेत में महुआ के पेड़ के पास आग ताप रहे थे। लगभग रात्रि 1० बजे मुख्य आरोपी सरपंच पति पंकज सिह मौके में पहुंच गया और आग तापने लगा। योजना के तहत पुरानी रंजिश को लेकर पंकज सिह, द्बारिका सिह से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। द्बारिका और प्रहलाद ने गाली देने से मना किया तो वह वाद विवाद करते हुए अपने भाईयो को मौके में बुला लिया। इसके बाद पंकज का भाई अमित सिह, अकित सिह अपने साथी खुशीराम सिह, कुशवेन्द्र उर्फ मुडिया सिह, अनिल सिह, हर्षित तिवारी, कुंजीलाल सिह, लवकुश उर्फ हरिया सिह, रामदुलारे सिह, संदीप सिह के साथ लाठी, राड, हथौडा, कुल्हाडी लेकर मुडहा हार पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए सभी ने एक राय होकर द्बारिका सिंह पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव करने बीरेन्द्र, नत्थू सिह, राहुल सिह मौके में पहुंच गए तो आरोपियों ने उनको भी पीट दिया। प्रहलाद सिह की रिपोर्ट पर पुलिस ने सरपंच पति समेत कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 118(1), 1०3(1), 191(2), 191(3), 19० के तहत मामला दर्ज किया है।




