जिला न्यायालय परिसर में मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

सतना। जिला न्यायालय परिसर में मारपीट और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी शुक्रवार शाम को पेशी के सिलसिले में न्यायालय पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, पेशी के दौरान किसी बात को लेकर आरोपियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने न्यायालय परिसर के भीतर ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर थाने ले जाया।
पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 119 (1) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। शनिवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में— मन्नू उर्फ मृगेंद्र सिंह, पिता राजवेंद्र सिंह साहिल उर्फ किस्शू, पिता योगेंद्र सिंह परिहार नारायण सिंह, पिता अनिल सिंह आदित्य मिश्रा, पिता अमरीश मिश्रा विपुल द्विवेदी उर्फ तुषार, पिता रामलाल द्विवेदी देव पटारिया, पिता रितेश पटरिया
आर्यन उर्फ कान्हा कुशवाहा, पिता बदल कुशवाह शामिल हैं।




