ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है, अडानी समूह निवेश का इच्छुक

इंदौर- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के साथ इंदौर में ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि विकस‍ित भारत हर भारतीय का संकल्‍प है। आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है।

उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के लिए आप सभी निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि से लेकर शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में एमपी अजब है, गजब और सजग भी है। इन्वेस्टर्स समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। हम जब विकसित भारत की बात कर रहे हैं तो यह हमारा ही नहीं सभी भारतीयों का संकल्प है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी20- ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

डिफेंस, माइनिंग और स्पेस जैसे कई क्षेत्रों को प्राइवेट क्षेत्रों के लिए खोल दिया

मोदी ने कहा कि कार्पोरेट टैक्स और अन्य कई परेशानियों को व्यवसाय से हटाया है। हमने डिफेंस, माइनिंग और स्पेस जैसे कई क्षेत्रों को प्राइवेट क्षेत्रों के लिए खोल दिया है। कंप्लायंस के बोझ को कम किया गया है।44 हजार कंप्लायंस को हटाया जा चुका है। हाल ही में नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इससे मध्य प्रदेश भी जुड़ा है।

भारत मोबाइल डेटा उपयोग करने में नंबर वन है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मोबाइल डेटा उपयोग करने में नंबन वन है। आइटी में नंबर वन है। भारत देश का तीसरा आटो मार्केट है। भारत के डिजिटल इंफ्रा के लिए हर कोई विश्वास से भरा हुआ है। भारत एक तरफ गांव-गांव तक आप्टीकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है। वह तेजी से 5 जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। हर व्यक्ति के लिए इंटरनेट आफ थिंग्स और एआइ जो भी इंफ्रा बन रहे हैं वह भारत को गति देंगे। यह सब कोशिश भारत को ताकत देंगे।

भारत में नई संभावनाएं

उन्होंने कहा कि साथियों हेल्थ, कृषि, न्यूट्रिशयन हो, स्टील हो, हर लिहाज से भारत में नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही है। भारत के साथ एक नई ग्लोबल सप्लाई का निर्माण कर रही हैं। आपका फिर से बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। मध्य प्रदेश का सामर्थ, संकल्प आपकी प्रकृति में दो कदम आगे चलेंगे। ये मैं विश्वास से कहता हूं। सभी को धन्यवाद।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इन्वेस्टर्स समिट को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश उभरता हुआ हीरा है। कुछ महीने प्रधानमंत्री ने कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था। उस दौरान जिस तेज गति उन्होंने दौड़ लगाई थी, ठीक वैसे ही अब मध्य प्रदेश दौड़ लगाएगा। इन्वेस्टर समिट में आने वाले निवशकों को देखते हुए भी ऐसा ही लग रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश को पृष्टिभूमि तैयार हो चुकी है और यह बहुत उचित समय है, क्योंकि भारत भी विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है।

अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। अब हमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना है। मध्य प्रदेश को अग्रणी लाना है। हम ग्लोबल लीडर बनना है।

सभी साधन यहां मौजूद

गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कहा कि भारत में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक साधन मौजूद है। यहां का बेहतर इको सिस्टम उद्योगों को बढ़ने में मदद कर रहा है साथ ही सरकार की भी काफी मदद मिल रही है। इसी के बदौलत प्रदेश विकास कर रहा है। भारत की तुलना में गुयाना की जनसंख्या बहुत कम है, लेकिन जनसंख्या में हमारे जैसी स्थिति यूएई की भी है, लेकिन वे किस मुकाम पर है यह हर किसी को पता है। गुयाना की तरह ही यूएई की प्राकृतिक संसाधन की स्थिति एक जैसी है। मगर प्रबल इच्छाशक्ति, अच्छी नीतियों से विश्व में अपनी जगह बनाई है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आकर काफी कुछ सीखने को मिला। भारत की कई चीजों से हमें रूबरू होने का मौका मिला है। हमने समझा है कि देश ने नवाचार, तकनीकी, बेहतर मानव संसाधन का इस्तेमाल और अच्छे नेतृत्व के बदौलत ने वैश्विक स्थान स्थापित किया है।

बढ़ाने के प्रति गंभीर

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने कहा कि मध्य प्रदेश में समग्र विकास नजर आया है। सरकार भी उद्योगों को बढ़ाने के लिए गंभीर है। व्यवसाय में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की भी अहम भूमिका है, जिसमें सरकार की नीतियां बहुत अच्छी है। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के सामने कई बड़ी चुनौतियां आई, जिससे कोविड-19, क्लाइमेट चेंज और आर्थिक असंतुलन मुख्य है। इस सबके बीच में भारत ने कुछ को मजबूत कर अच्छा उदाहरण पेश किया है। वैश्विक बाजार को देखते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट काफी अहम है। इसमें निवेशकों को आगे आकर व्यवसाय को बढ़ाकर देश के विकास में योगदान देना होगा।

प्रणव अडानी, एमडी अडानी ऑइल एग्रो एंड गैस- इंदौर आना मुझे अच्छा लगता है। केवल स्वच्छता के लिए ही नहीं बल्कि यहां दो शीर्ष संस्थान संचालित हो रहे हैं जिसमें आइआइटी और आइआइएम दोनों शामिल है। शहर को गणेश जी का भी आर्शीवाद मिला हुआ है। बीतें 20 सालों में प्रदेश ने अच्छी ग्रोथ की है। कई बड़े उद्योग घरानों ने यहां निवेश कर व्यवसाय को आगे बढ़ाया है। उसी दिशा में अडानी ग्रुप अपनी योजनाएं लेकर आया है। करीब 27 हजार करोड़ की योजना बनाई है, जिसे लेकर सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसमें पावर जनरेशन प्रोजेक्ट, गैस, सीमेंट मैन्युफेक्चरिंग, कृषि, डिफेंस सहित कई क्षेत्रों में निवेश की संभावना है। कृषि के हिसाब से प्रदेश बेहतर है इसलिए हम फूड पैकेजिंग को लेकर हम काम शुरू करने की योजना है। साथ ही लॉजिस्टिक में भी संभावनाएं तलाशी जा रही है। फिलहाल हमने प्रदेश के छह शहरों में अपनी भावी योजनाएं रखी है, जिसमें धार, गुना, दमोह, उज्जैन और दो इंदौर में योजनाएं शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Close