ताजा ख़बरें

गोपी के चक्कर में महापौर की किरकिरी

सतना। पार्षद गोपी गिलानी के चक्कर में महापौर योगेश ताम्रकार कि आज सिंधी कैंप में किरकिरी हो गई । अवसर था सिंधी कैंप में वार्ड नंबर 20 और 21 के बीच पब्लिक टॉयलेट के उद्घाटन का। सिंधी कैंप सब्जी मंडी के मनीष टेकवानी अध्यक्ष भी हैं और पार्षद भी है इस पूरे प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मनीष टेकवानी ने विधायक से कह कर शामिल कराया था । सिंधी कैंप के अधिकांश लोग जानते हैं इस पूरे मामले में पार्षद मनीष टेकवानी की भूमिका महत्वपूर्ण है लेकिन जब पब्लिक टॉयलेट के भूम पूजन अवसर पर उद्घाटन पट्टिका पर नजर डाली गई तो मनीष टेकवानी का नाम गाया था जब मनीष टेकवानी के समर्थकों ने यह पूरा मामला देखा तो उन्हें बुरा लगा किसी दूसरे वार्ड का मामला होता तो लोग हल्ला गुल्ला धरना प्रदर्शन करते लेकिन मामला सिंधी कैंप का था सिंधी कैंप के व्यवसाई बड़े गंभीर होते हैं इसलिए उन्हें बड़ी गंभीरता का परिचय देते हुए हल्लागुल्ला को नहीं किया लेकिन इस पूरे कार्यक्रम का कांग्रेसी पार्षद मनीष टेकवानी बहिष्कार करके चले गए । जब इस पूरे मामले की तहकीकात की गई क्यों उद्घाटन पट्टिका में आखिरकार मनीष टेकवानी का नाम हटवाने में किसकी भूमिका थी तो पता चला कि सिंधी कैंप के ही पार्षद गोपी गिलानी इस पूरे मामले में पर्दे के पीछे से सक्रिय नजर आए गोपी गिलानी नहीं चाहते थे कि मनीष टेकवानी का उद्घाटन पट्टिका में नाम छपा और उनकी भी वैल्यू सिंधी कैंप बढ़े । अगर निष्पक्ष होकर बात की जाए तो मनीष टेकवानी का भी नाम उद्घाटन पट्टिका में होना चाहिए था लेकिन नहीं था लोग यह मानते हैं कि महापौर योगेश ताम्रकार ऐसा नहीं कर सकते लेकिन योगेश ताम्रकार की गैर जानकारी में उनके दल के ही एक पार्षद ने गलत किया भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति न हो और महापौर को चाहिए कि ऐसे लोगों पर भरोसा करना छोड़ दें जो लोग उन्हें भरोसे में रखकर उनकी छवि को प्रभावित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close