ताजा ख़बरें
Trending

सांड का रेलवे प्लेटफॉर्म पर निरीक्षण, विश्वस्तरीय बनने की ओर सतना रेलवे स्टेशन में सांड का ‘निरीक्षण’

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आधी रात को घूमता सांड, यात्रियों में दहशत

 

सतना। विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनने की दिशा में अग्रसर सतना रेलवे स्टेशन में रविवार देर रात एक अजीबो-गरीब और चिंताजनक दृश्य सामने आया। रात करीब 12 बजे एक सांड प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खुलेआम घूमता नजर आया, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया।

खबर सुनकर भले ही यह बात अटपटी लगे कि कोई सांड निरीक्षण कर सकता है, लेकिन हकीकत यही है कि यह सांड स्टेशन परिसर में बिना किसी रोक-टोक के घूमता रहा। हालांकि इसे निरीक्षण कहना गलत होगा—दरअसल यह सांड ठंड की रात में ‘नाइट आउट’ और बकैती करते हुए प्लेटफॉर्म पर टहलता नजर आया।
इस घटना ने न सिर्फ रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को अचानक सामने सांड देख घबराहट में इधर-उधर हटना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि सांड उग्र हो जाता तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। यह स्थिति उस समय और चिंताजनक हो जाती है, जब स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की बातें की जा रही हैं।
अब सवाल यह उठता है कि—
जब प्लेटफॉर्म पर सांड बेरोक-टोक ‘निरीक्षण’ कर सकता है, तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
रेल प्रशासन को चाहिए कि स्टेशन परिसर में आवारा पशुओं की आवाजाही पर तुरंत रोक लगाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button
Close