ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

सीएम से मुलाकात की मांग, सतना सर्किट हाउस में युक कांग्रेस का धरना

संक्रमित बच्चों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर रोक, तथा जर्जर सड़कों के बावजूद टोल वसूली बंद करने की मांग

सतना। सतना सर्किट हाउस में शनिवार शाम युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपना चाहते थे। मुलाकात नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री राजदीप सिंह मोनू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

राजदीप सिंह मोनू ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में जिला अस्पताल सतना में एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई, संक्रमित बच्चों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर रोक, तथा जर्जर सड़कों के बावजूद टोल वसूली बंद करने की मांग शामिल है।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी, लेकिन कार्यकर्ता धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।इस दौरान सर्किट हाउस क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close