नागौद में GST की बड़ी दबिश, कर अपवंचन की आशंका पर थोक किराना व्यापारी का प्रतिष्ठान सीज**

सतना। सतना जिले में कर चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्टेट जीएसटी विभाग ने शुक्रवार शाम नागौद कस्बे के थोक किराना व्यापारी विजय कुमार अग्रवाल के प्रतिष्ठान और गोदाम पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। स्टॉक का तत्काल सत्यापन नहीं हो पाने के कारण विभाग ने प्रतिष्ठान को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी कमिश्नर के निर्देश पर की गई, जिससे नागौद के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया।
बड़ा व्यापारी, बड़ा नेटवर्क
जानकारी के मुताबिक विजय कुमार अग्रवाल की फर्म नागौद के बड़े किराना कारोबारियों में गिनी जाती है। ग्रामीण इलाकों तक सप्लाई
थोक किराना का बड़ा कारोबार आसपास के बाजार इसी फर्म पर निर्भर ऐसे में स्टॉक और टैक्स रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका को हल्के में नहीं लिया जा रहा।
दस्तावेज जब्त, गहन जांच शुरू
छापे के दौरान जीएसटी टीम ने— कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए स्टॉक, बिलिंग और टैक्स भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की रात अधिक हो जाने और स्टॉक सत्यापन पूरा न हो पाने के कारण प्रतिष्ठान को सीज कर दिया गया।
12 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा
इस कार्रवाई का नेतृत्व स्टेट जीएसटी सर्किल–2 की असिस्टेंट कमिश्नर गरिमा शुक्ला ने किया। टीम में— एसटीओ अजीत सिंह विनोद प्रताप सिंह, पूनम तिवारी, निरीक्षक रश्मि रेखा, सत्यनारायण सेन, सहित करीब 12 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
और खुलासों की आशंका
जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि— स्टॉक और बिक्री में अंतर, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ग्रामीण सप्लाई चैन, इन सभी बिंदुओं की गहराई से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में कर अपवंचन की बड़ी राशि सामने आ सकती है और आगे की कार्रवाई भी संभव है।
सवाल जो उठ रहे हैं
क्या लंबे समय से टैक्स चोरी की जा रही थी? क्या अन्य व्यापारियों पर भी जल्द गाज गिरेगी? नागौद क्षेत्र में जीएसटी की यह कार्रवाई एक शुरुआत है या केवल औपचारिकता? GST की इस दबिश ने साफ कर दिया है— अब कर चोरी पर चुप्पी नहीं, सीधी कार्रवाई होगी।




